बसपा नेता व उसके भाई के खिलाफ किशोरी से बलात्कार कर गर्भवती करने की तहरीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद)नाबालिक किशोरी को दबोच कर उसके साथ करने के मामले में बसपा नेता व उसका भाई फंस गया है| पुलिस को पीड़िता की माँ ने तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला ने तहरीर पुलिस को दी| जिसमे आरोप लगाया गया है की बीते 8 नवम्बर 2018 को अपनी 15 वर्षीय पुत्री को पेट में दर्द के चलते चिकित्सको को दिखा रही थी| बीते 26 नवम्बर को उसकी पुत्री को सीएचसी में दिखाया तो पता चला की उसके पेट में बच्चा है| | जब घटना के सम्बन्ध में पुत्री से जाना तो उसने बताया की बीते 10 अप्रैल को वह आरोपी बसपा नेता व उसके भाई के घर के सामने खेल रही थी उसी समय बसपा नेता का भाई उसे पकड़ ले गया और उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया| पीड़िता की माँ का आरोप है की घटना के बाद से आरोपी लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था| बसपा नेता ने भी पीड़िता को कई बार धमकी दी| घटना की तहरीर मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गयी है|
प्रभारी निरीक्षक ने बताया की तहरीर मिल गयी है| अभी जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|