महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा में जगह-जगह पुष्प वर्षा

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: कवि महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में शामिल महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा, झांकियां व बैंड-बाजे आकर्षण का केंद्र रहीं।इसके साथ नगर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किये गये|
फतेहगढ़ के मोहल्ला कासिमबाग से प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी महार्षि वाल्मीकि के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया| शोभायात्रा को अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य नें हरी दिखाकर रवाना किया| शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया| डॉ० सुबोध वर्मा, अमित कुमार वर्मा, शिवा, भारत वाल्मीकि, सर्वेश वाल्मीकि, राघव वाल्मीकि, अमित कुमार, राघव वाल्मीकि, मोहित वाल्मीकि आदि रहे|
वाल्मीकि मन्दिर में पूजा-अर्चना का आयोजन
नगर के आईटीआई स्थित वाल्मीकि मन्दिर में पूजा अर्चना का आयोजन किया गया| जिसमे उनकी प्रतिमा पर पुष्प आदि अर्पित किये गये| इसके साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया| भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के कानपुर मंडल अध्यक्ष नीरज वाल्मीकि, अमित कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, राहुल कुमार आदि रहे|