दस-दस के समूह में उपचार के लिए भेजे जायेंगे जेलों के बंदी

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: सेन्ट्रल व जिला जेल में फ़ोर्स ना मिलने से उपचार का आभाव झेल रहे बंदियों को समय पर उपचार उपलब्ध के लिए जिलाधिकारी नया प्रयोग करने जा रहे है| उन्होंने अब दस-दस के समूह में गंभीर बीमार बंदियों को बेहतर इलाज के लिए जनपद से बाहर भेजने की व्यवस्था की बात कही है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें जिला जेल और सेन्ट्रल जेल में निरीक्षण भारी पुलिस बल के साथ किया| जिसमे उन्होंने बैरकों की तलाशी भी करायी| बंदियों की भी तलाशी ली गयी लेकिन फ़िलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नही मिली| लेकिन बड़ी संख्या में गंभीर रूप से बीमार बंदी मिले| जिन्हें फ़ोर्स की व्यवस्था ना होंने से इलाज का इन्तजार है|
जानकारी होनें पर उन्होने जिला जेल और सेंट्रल जेल के गंभीर बीमार बंदियों की एक सूची बनाकर उन्हें दस-दस का समूह बनाकर उपचार के लिए भेजने की बात कही है|
जिलाधिकारी नें बताया कि सेन्ट्रल जेल में लगभग 200 बंदी है| वही एक बड़ी संख्या में जिला जेल में भी बंदी है| जिनको फ़ोर्स की कमी से उपचार नही मिल रहा है| उनको फ़ोर्स उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है| एक पुलिस गार्द के साथ 10 बंदियों को उपचार के लिए भेजा जायेगा|
सेन्ट्रल जेल अधीक्षक एसएचएम रिजवी, जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ के साथ ही कई थानों का फ़ोर्स मौजूद रहा|