तीन तस्कर 1.5 करोड़ की अफीम के साथ गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस नें तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.5 करोड़ रूपये की अफीम बरामद की है | जिसका बजन 4.550 किलोग्राम है |
थानाध्यक्ष जहानगंज जय प्रकाश शर्मा, सर्विलांस प्रभारी विशेष कुमार नें आरोपी योगेन्द्र सिंह पुत्र शिशु पाल सिंह निवासी महाजना जलालाबाद शाहजहाँपुर, इकबाल अंसारी पुत्र अब्दुल बारिक अंसारी पाकी पलामु झारखंड, मो. तबारक अंसारी पुत्र इशाराफी रोला गारू लातेहार झारखंड को गिरफ्तार किया| उनके पास 4.550 किलोग्राम अफीम जिसकी अन्तराष्ट्रीय बाजार में 1.5 करोड़ रूपये कीमत बतायी गयी | चार मोबाइल , 1870 रूपये , एक पर्श मय आधार कार्ड, एक अपाचे बाइक बरामद की| एसपी विकास कुमार नें पुलिस लाइन सभागार में बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है| उसके बाद 1.5 करोड़ रूपये कीमत की अफीम बरामद हुई है|