पानी निकासी ना होने से गली बनी तालाब

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: दीपावली व धन तेरस के त्योहार चंद दिनों बाद है| जिसके चलते लोग अपने घरो से गंदगी साफ़ कर बाहर करते है| चबूतरों व गलियों की सफाई करते है| लेकिन यंहा तो गली में तालाब हो जाने से समस्या बिकराल हो गयी है| स्थानीय नागरिक बेहद परेशान है| शिकायत करने के बाद भी पालिका के कान पर जूं तक नही रेंगी| जिससे लोगो में आक्रोश बढ़ रहा है| जिसको देखकर पालिका ने फ़िलहाल मशीन से गली का पानी निकाल दिया|
बीते महीनों में ही ठंडी सड़क का नवींन निर्माण हुआ है| जिससे पानी की निकासी उचित नही है| बीते 5 सितम्बर को लालगेट ठंडी सड़क निवासी डॉ० रविन्द्र यादव ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था| जिसमे कहा था कि ठंडी सड़क पानी का निकास ना होने से पानी गली में भरा है| जिससे निकलने वालो राहगीरों व स्थानीय निवासियों को बेहद समस्या का सामना करना पड़ रहा है| शिकायत के एक महीने बाद भी कोई देखने तक नही आया|

शुक्रवार को लोग का आक्रोश सड़क पर दिखा| उन्होंने नेताओ और पालिका को जमकर कोसा| ईओ रोली गुप्ता ने जेएनआई को बताया कि किसी ने नाला चोक कर दिया है| उन्होंने उसको खुलाने के लिये फ़ोर्स मांगी है| एक दो दिन में फ़ोर्स उपलब्ध होते ही जेसीबी नाला खुदाई करा कर जल निकासी करा दी जायेगी| फ़िलहाल मशीन से गली का पानी निकाल दिया गया है|