बेबा को मक्के के खेत में दबोचा, जेबर-नकदी लूटे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: कोतवाली फ़तेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम राजानगला में एक बेबा महिला को चार आरोपियों ने दबोच लिया | सूचना पर पंहुची पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया| जंहा उसका उपचार चल रहा है|
जनपद कन्नौज के छिबरामऊ निवासी महिला राजानगला निवासी टाइगर यादव से मिलने के लिये आयी थी| वह कोई वाहन खरीदना चाहती थी| महिला ने बताया की तभी उसे चार लोग मिले| उसमे से कुछ उसके परिचित भी थे| वह उसे मक्के के खेत में ले गये| जिसके बाद उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया गया|
तभी उसकी हालत बिगड़ गयी| महिला की हालत बिगड़ी देख आरोपी उसे छोड़ कर भाग गये| पीड़िता ने बताया कि उसने किसी तरह से अपनी माँ को फोन पर घटना बतायी| माँ ने उसकी कमालगंज निवासी बड़ी बहन को मौके पर जाने को कहा| जिसके बाद किसी ने डायल 100 को सूचना दे दी| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और उसे लोहियाअस्पताल लेकर पंहुची| डॉ० पूनम शर्मा ने उसका उपचार किया| बाद में उसे इमरजेंसी में भेज दिया गया| जिसके बाद महिला होश में आ गयी|
महिला ने पुलिस को बताया की आरोपी उसके कुंडल और 1500 रूपये भी नोच ले गये| घटना की सूचना के बाद कोतवाल अनूप कुमार निगम भी लोहिया अस्पताल पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल की| कोतवाल ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी |