दबंगों ने घर में घुसकर ढाया कहर, दम्पत्ति सहित तीन गंभीर, ताबड़तोड़ फायरिंग, 11 हिरासत में

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: (कमलागंज) थाना क्षेत्र के ग्राम गौसपुर में दबंगों ने शाहिद पुत्र इदरीश खां व उसकी पत्नी परवीन बेगम के साथ ही साथ सलमान पुत्र मुकील को मारपीट कर अधमरा कर दिया। दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए अपने घर की छत पर चढ़कर दर्जनों फायर झोंके, जिससे भगदड़ मच गयी। पुलिस ने मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बीते 25 अप्रैल को शाहिद के परिवार के साथ गांव के ही मान पुत्र मुन्ना, सादाव पुत्र मैकू, समीर पुत्र मकसूद के साथ विवाद हो गया था। जिसमें पत्थरबाजी भी हुई थी। पुलिस ने दोनो पक्षों की तरफ से 107/16 की कार्यवाही की थी। उसी रंजिश को लेकर दबंग ताक में थे। शुक्रवार को परवीन बेगम अपने घर के दरबाजे पर बैठी थी। आरोप है कि मान, सादाव व समीम उधर से गाली देते हुए निकले। परवीन ने जब इसका विरोध किया तो दबंगों ने उससे घर में घुसकर जमकर पीट दिया। परवीन का आरोप है कि उसके मुहं में तमंचे की बट मारी गयी। जिससे उसके दांत टूट गये। शोर शराबा सुनकर उसका पति शाहिद व अन्य परिवारी सलमान मौके पर पहुंचा। उन्हें भी पीटा गया। जिससे शाहिद के सिर में गंभीर चोट आयी। घटना करने के बाद आरोपी अपने घर की छत पर चढ़ गये और नाजायज हथियारों से दर्जनों फायर किये। जिससे गांव में दहशत फैल गयी। घटना की सूचना पर दो 100 डायल पुलिस की गाड़ियां व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से मान, अशद, सद्दाम, अच्छू, सलमान सहित 11 को हिरासत में लेकर थाने ले आयी।

तीनो घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर शाहिद व उसकी पत्नी परवीन को डाक्टरों ने लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जबकि सलमान का इलाज सीएचसी में ही किया गया। पुलिस मामले की जांच में लगी है।