पुलिस की अनदेखी बनी तिहरे हत्याकांड का कारण, पढ़े पूरी खबर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज)  जिले में आम आदमी से एक अपराधी बनने में अवनीश को केबल पांच मिनट का समय नही लगा| वह बीते कई महीने से गाँव में लोगों के ताने सुन कर पक गया था| पुलिस उसकी शिकायत पर कार्यवाही नही कर रही थी| लिहाजा उसने वह करने की योजना बना डाली जिसका किसी नें सपने में नही सोंचा था| पूरी खबर ठीक से समझने के लिए आपको कुछ पीछे चलना होगा|
दरअसल थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर देवराजपुर निवासी सुरेन्द्र उर्फ़ पप्पू की पत्नी सुलोचना ने बीते 20 नबम्वर 2019 को अपने पुत्र दुर्गेश उर्फ़ अंकित के लापता होनें की रिपोर्ट दर्ज करायी| इसके बाद सुलोचना की सगी बहन द्रोपदी पत्नी अर्जुन ने कोर्ट के आदेश पर दुर्गेश उर्फ़ अंकित पुत्र सुरेन्द्र, निलेश पुत्र विनोद, विनोद, सुनीता पत्नी विनोद, पंकज पुत्र विनोद, सुरेन्द्र पुत्र नत्थू लाल, सिलोचना पत्नी सुरेन्द्र के खिलाफ धारा 363 व 366 क्र तहत अपनी पुत्री चांदनी का अपहरण कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था| चर्चा थी की दुर्गेश व चांदनी एक साथी कही चले गये है|
उधर द्रोपदी के पुत्र अवनीश से गाँव वाले प्रतिक्रिया देकर परेशान कर रहे थे| आरोपी अवनीश नें पुलिस हिरासत में जेएनआई से बातचीत में बताया कि पुलिस भी उसकी माँ द्रोपदी के द्वारा लिखाये गये मुकदमे में कोई कार्यवाही नही कर रही थी और गाँव वालों के अभद्र कमेन्ट उसका जीना मुश्किल किये थे| जिसके बाद उसने निर्णय लिया|
जीवन में पहली बार पी शराब
अवनीश नें बताया कि उसने कभी शराब को हाथ नही लगाया और जब उसने अपनी सगी मौसी सुलोचना और उसके परिवार की हत्या करने का मन बनाया तो उसने पहले कुल्हाड़ी में बेंट डलवाया और उसके बाद कुल्हाड़ी घर पर रखकर ठेके पर गया और वहां शराब पी और घर आकर कुल्हाड़ी लेकर मौसी के परिवार की हत्या करने के लिए चलने लगा तो उसकी पत्नी राधा और माँ द्रोपदी ने उसे रोंकने का प्रयास किया लेकिन वह नही माना तो द्रोपदी नें खुद आग लगाने की धमकी दी| लेकिन अवनीश के सिर पर खून सबार था|
अवनीश कुल्हाड़ी लेकर पड़ोस में रहने वाली मौसी सुलोचना के घर आ गया| सुलोचना उस समय आलू काट रही थी| अवनीश ने सुलोचना पर जानलेवा कुल्हाड़ी से हमला कर दिया| जिसके बाद मौसी की हत्या कर मौसा सुरेन्द्र को भी कुल्हाड़ी से काट डाला| मौके पर मौजूद 6 वर्षीय अतुल भागने लगा तो उसके ऊपर भी कुल्हाड़ी से हमला किया| लहूलुहान अतुल ने घटना की जानकारी अपनी दादी तारावती को दी तो अवनीश ने अतुल को ही मौत के घाट उतार दिया| तारावती और को मरा समझकर छोड़ दिया| हमले में सुलोचना का पुत्र विवेक भी घायल हुआ|
नलकूप से हाथमुंह धोकर खुद पंहुचा थाने
आरोपी अवनीश के पिता अर्जुन सिंह शिक्षामित्र है| लगभग पूरे परिवार को मौत की नींद सुलाने वाले अवनीश ने बताया कि घटना के बाद उसने नलकूप पर हाथपैर धोये और कुल्हाड़ी का खून साफ किया| इसके बाद वह खुद थाने आ गया और कुल्हाड़ी व खुद को पुलिस के हबाले कर दिया| पुलिस नें रात में ही आरोपी की माँ द्रोपदी और पत्नी राधा को भी बिठा लिया|
तिहरे हत्याकांड में आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा
मृतक सुरेन्द्र के भाई नरेंद्र कुमार नें भाई-भाभी व भतीजे की हत्या में अवनीश, अभिषेक पुत्र अर्जुन, अर्जुन पुत्र श्रीराम, दयाराम पुत्र गिरीश व मनोज आदि के खिलाफ तहरीर दी| जिसमे पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ 147, 148, 149, 307 व 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|
गाँव में पसरा सन्नाटा, दहशत
घटना के बाद से गदनपुर देवराजपुर में सन्नाटा पसरा है| सड़क या गली पर केबल पुलिस ही टहलती दिखायी पड़ती है| गलियां खाली पड़ी है| कोई कुछ बोलने को तैयार नही है|