गाली-गलौज होने से प्रधान संघ का गठन टला

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics

prdhan sngh gthnफर्रुखाबाद:(शमसाबाद) विकास खंड कार्यालय में बुलाई गयी प्रधान संघ का गठन करने के लिये बैठक में एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर गाली-गलौज किया गया| विवाद बढने पर गठन स्थागित कर दिया गया|

शमसाबाद विकास खंड में कुल 99 ग्राम सभाएं है| जिसमे से बैठक में कुल 60 ग्राम प्रधान ही आये| जैसे ही गठन की प्रक्रिया शुरू हुई तो एक पक्ष ने आरोप लगाया की सभी ग्राम प्रधानो को सूचना नही दी गयी केबल अपने परिचित प्रधानो को ही बुलाया गया| दुसरे पक्ष ने कहा की सूचना सभी को दी गयी थी लेकिन 60 प्रधान ही आये| जिस पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा| जमकर गाली-गलौज हुआ|

जिसके बाद विवाद होते देख अन्य प्रधानो ने दोनों पक्षों को शांत कर गठन स्थागित कर दिया| अगली तारीख 22 मई दी गयी है|