जाम लगाये ग्रामीणोंऔर महिलाओ को पुलिस ने खदेड़ा

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

jaamफर्रुखाबाद:(कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रेम नगर के रहने वाले ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पति और कोटेदार के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुये जाम लगाया| मौके पर पंहुची पुलिस ने उन्हें लाठियां पटक कर खदेड़ दिया|

कोटेदार गिरीश चन्द्र और प्रधानपति दुलारे के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर आ गया| ग्रामीणों ने रविवार सुबह सीपी तिराहे पर नारेबाजी करते हुये जाम लगा दिया| जाम लगाये महिला रानी देवी, दलनदेवी, विटानी, रामकली, नरगीश व सुनीता ने आरोप लगाया की उन्हें विधवा पेंशन नही मिल रही || जब प्रधान के पास जाते है तो तो वह भगा देता है| वही प्रधान ने शौचालय के लिये 12 हजार रुपये आये है लेकिन प्रधान केबल 5000 हजार रुपये ही दे रहा है|

पूर्व प्रधान डॉ० नरेश ने बताया अब्बल ईंट की जगह सेम ईंट का प्रयोग हो रहा है| कोटेदार ग्रीश चन्द्र फर्जी तरीके से ऑनलाइन फार्म के नाम पर 100 रुपये लिये और सादा कागज़ पर अंगूठा लगबा लिया| इसके बाद उसने कोटा अपनी बहन ज्ञानदेवी के नाम करा दिया|| ना उन्हें राशन मिल रहा और ना कैरोसिन| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और लाठी पटक कर सभी को खदेड़ दिया|