सरकार का तेरहवीं संस्कार करेंगे स्वास्थ्य संबिदा कर्मी

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

dhrna-smbida-krmiफर्रुखाबाद: सपा सरकार के खिलाफ सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य संबिदा कर्मियों किसी भी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नही है| जिसके चलते 12 दिन के बाद भी धरना प्रदर्शन जारी रहा| जिसमे महिला कर्मी धरने पर बैठी| वही शनिवार को धरना के तेरह दिन पूर्ण होने पर सरकार का तेरहवीं संस्कार किया जायेगा|

6 सूत्रीय मांगो के लिये धरना प्रदर्शन में शुक्रवार को संबिदा कर्मी सरकार के खिलाफ नाखुश दिखाई दिये| स्वास्थ्य संबिदा कर्मियों ने मांगे ना माने जाते देख सरकार के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई का फैसला कर लिया है| शुक्रवार को हुये धरना प्रदर्शन के दौरान क्रमिक अनशन पर डॉ० रूचि रानी, जोसविन पिटर, रोनिता लाल, डॉ० शिशिर यादव, आशा बहू शिमला देवी क्रमिक अनशन पर रही| मिडिया प्रभारी शाबिर हुसैन ने बताया कि जब तक सरकार सकारात्मक जबाब नही देती तब तक धरना जारी रहेगा|

वही आक्रोशित आशा बहुओं ने भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने में जुटी है| वह भी अपनी विभिन्य मांगो को उठा रही है| | इस दौरानअध्यक्ष डॉ० गौरव कुमार, नरेन्द्र मिश्रा, डॉ० गौरव वर्मा, डॉ० पंकज कटियार, अमित कटियार, डॉ० प्रभात त्रिपाठी, शाबिर हुसैन, आशा मुन्नी देवी,आराधना, पूजा अवस्थी, दीपकान्त, अमित कटियार, शबीना आदि मौजूद रहे|