तनाब में विवाहिता नें चूमा फांसी का फंदा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) महिला नें गृहकलह से तनाव में आकर फांसी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली| घटना के बाद से ससुराली मौके से फरार हो गये|
थाना क्षेत्र के ग्राम कड़क्का निवासी 28 वर्षीय विनीता पत्नी अनिल कुमार गृह कलह से परेशान चल रही थी| उसका पति अलीगढ़ तिराहे पर चाट की ठेली लगाता था| मंगलवार शाम को 5 बजे विनीता ने घर के कमरें में रस्सी से फांसी लगा ली| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया| परिजन मौके से फरार हो गये| महिला का शव घर पर पड़ा रहा| विनीता का मायका शदुल्लापुर थाना सांडी हरदोई में है| उसका अनिल से बीते 8 साल पूर्व विवाह हुआ था| उसके एक पुत्र 5 वर्षीय आर्यन व अंश 2 वर्ष है| फिलहाल परिजन खबर लिखे जानें तक नही पंहुचे थे| पुलिस घटना के बाद भी परिजनों की सूचना के इंतजार में हाथ पर हाथ रखे नजर आयी|
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश नें बताया कि उन्हें इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही मिली है| तहरीर आनें पर कार्यवाही होगी|