बसपा नेता अनुपम दुबे के होटल की हुई पैमाइश

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध बसपा नेता के होटल की अधिकारियों नें पैमाइश कराकर उसकी कब्जा की गयी भूमि का पता लगाने का प्रयास किया गया | अधिकारी काफी देर जरीब व फीते से गुनागणित लगाते रहे | फिलहाल अधिकारी वास्तविक स्थिति बतानें से बचते नजर आये|
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरटटा निवासी बसपा नेता अनुपम दुबे इंस्पेक्टर व ठेकेदार की हत्या के आरोप में मैनपुरी जेल में निरुद्ध है| उनका होटल बीते 27 जून 2022 को तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय ने डीएम संजय कुमार सिंह कुर्क कराकर ताला डलवा दिया था| तब से जिला प्रशासन ही होटल की निगरानी कर रहा है| मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला आदि होटल में पंहुचकर पैमाइश करायी| जिसकी नगर में जोरों से चर्चा भी है|
नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव नें बताया की वह शहर कोतवाल के बुलाने पर होटल की पैमाइश करानें गयीं थी| उन्हें इस सम्बन्ध में कोई अधिक जानकारी नही है| शहर कोतवाल ने भी पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया|