रंजिश में युवक के मारी गोली, गंभीर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) खेत में पानी लगा रहे ग्रामीण के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया गया| उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढिया तेरा सकबाई निवासी सचिन कुमार पुत्र प्रदीप कुमार नें प्राथमिकी दर्ज करायी| जिसमे कहा कि मंगलवार को सुबह उसका भाई गुलशन खेत में पानी लगा रहा था| उसी दौरान गाँव में दबंग लाठी,डंडे व तमंचे से लैस होकर आये और गाली-गलौज कर फायरिंग कर दी| जिससे गुलशन के बाएं हाथ में गोली लग गयी| उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया | पुलिस ने जाँच पड़ताल की| नीब करोरी चौकी इंचार्ज मोहित मिश्रा नें बताया गोली नही चली| मारपीट की गयी है| जाँच की जा रही है| एसएसआई मोहम्मद अकरम नें बताया कि उन्हें मामले में कोई जानकारी नही है|