विकासखंड मोहम्मदाबाद मतगणना LIVE: प्रथम चक्र की मतगणना के रुझान जारी

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) सोशल डिस्टेंसिंग की सभी हदे यहाँ भी पार हुईं| तैयारी के बीच लगभग 10 बजे मतगणना प्रथम चक्र की शुरू हो सकी| मतगणना स्थल मेजर शिव दयाल सिंह इंटर कालेज में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अवश्यक दिशा निर्देश दिये|
ग्राम पसनींगपुर से अर्चना पत्नी दिनेश कुमार को 388 मत मिले| वह प्रधान निर्वाचित की गयीं| जबकि ग्राम भरतपुर से प्रवेन्द्र कुमार को 307 मत मिले| वह निकटतम प्रतिद्वंद्वी रिंकू से 3 मतों से हराया| मुरान से सुमन जीती,
बरारीक से मोमबत्ती, ज्योता से अवधेश, बिहार सरोजनी देवी, धीरपुर से अमर सिंह, मेरापुर अनीता देवी,  सकवाई ओमवीर विजयी हुए|