आईजी की क्लास में फेल हुये पुलिस अधिकारी

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

igफर्रुखाबाद: आईजी के सामने पुलिस कोई कारनामा नही कर सकी| उन्होंने पुलिस अधिकारियो की जमकर फटकार लगायी| इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में काफी समय तक निरीक्षण किया|

पुलिस महानिरीक्षक जकी अहमद अपने वार्षिक निरिक्षण में बीती मंगलवार की रात जनपद आये थे| उन्होंने निरीक्षण भवन में ही पुलिस अधिकारियों ने भेट की | बुधवार को सुबह आईजी पुलिस लाइन पंहुचे| उन्हें सलामी दी गयी| लेकिन सलामी ठीक तरह से ना देने पर आईजी खफा हो गये| आरआई राजाराम व सीओ लाइन लेखराज सिंह ने नजाकत को समझते हुये सलामी ठीक से देने का प्रयास कराया| लेकिन सिपाही सलामी नही दे सके|

इसके बाद श्री अहमद आर्मरी पंहुचे| उन्होंने सबसे पहले सभी असलाहे खुले में रखने को कहा उसके बाद उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियो की हकीकत परखी| सबसे पहले उन्होंने सीओ कायमगंज प्रकाश कुमार को पंप एक्सन गन चलाने को कहा लेकिन प्रकाश कुमार गन को खोल तक नही पाये| एएसपी राम भुवन चौरसिया पंप गन पर सही पोजिशन नही ले सके| सीओ कालूराम भी पंप एक्शन गन नही चला सके| जिस पर उन्होंने एसपी राजेश कृष्णा से कहा की देखो यह है आप की पुलिस| वही सीओ लेखराज भी आंसू गैस लोड नही कर सके| इसके बाद आईजी ने आरटीसी वैरिक के सामने बने शौचालय और स्नानगार भी देखे और उनकी हालत देख नाराजगी व्यक्त की| उन्होंने कंट्रोल रूम, ट्रैफिक शाखा, व पुलिस कंट्रोल रूम भी देखा| 100 नम्बर पर शिकायते कम अंकित होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की|