कमरे में सो रहे पीडब्लूडी चौकीदार को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीती देर रात कमरे में सो रहे पीडब्लूडी चौकीदार को तेज रफ्तार ट्रक ए कुचल दिया| जिससेउसकी दर्दनाक मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के भीकमपुरा गढ़ी अफिज उल्ला निवासी 45 वर्षीय उमेश वाथम पीडब्लूडी में चौकीदार के पद पर कार्यरत था| उमेश की पत्नी बिटाना ने बताया की बीते दिन सुबह 9 बजे वह घर से डियूटी पर गये थे| उनकी डियूटी खुदागंज पुल के निकट लगी थी| जंहा पीडब्लूडी की मौरम गिट्टी आदि पड़ी थी|
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उमेश सड़क किनारे बने एक कमरे में भीतर देर रात लेटा था| तभी अचानक आये तह रफ्तार ट्रक ने कमरे को तोड़ते हुये उमेश को भी कुचल दिया| जिससे उमेश गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया| घटना की सूचना मृतक की पत्नी बिटाना को उमेश के साथी इंद्रजीत ने फोन पर दी| जिसके बाद परिजन भी लोहिया अस्पताल पंहुचे| पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेज रही है| प्रभारी निरीक्षक ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|