थानाध्यक्ष पर लटकी कार्यवाही की तलवार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

ig rki sp rajehsफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम जीरागौर निवासी माँ-बेटी की हत्या होने के मामले में पुलिस द्वारा अभी कोई खुलासा ना करने पर आईजी जकी अहमद खफा दिखे| उन्होंने जल्द खुलासा ना होने पर थानाध्यक्ष पर कार्यवाही के संकेत भी दिये है|

बीते 2 मई की रात जीरागौर निवासी शमीम अपनी पत्नी मसवरी और 19 वर्षीय दिवांग पुत्री महरोज के साथ घर के आंगन में चारपाई पर रो रहे थे | घर की छत पर शमीम का पुत्र हसिब व 17 वर्षीय राज के साथ साथ उनके ही गाँव का 55 वर्षीय अख्तर सो रहे थे | बदमाशो ने मसवरी और उसकी 19 वर्षीय दिवांग पुत्री महरोज की बेहरहमी से हत्या कर दी| जबकि शमीम को मरा हुआ छोड़ गये थे |

घटना के बाद जनपद आये आईजी जकी अहमद ने पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा, एएसपी रामभुवन चौरसिया, सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया| उन्होंने घर के अन्दर आने और बाहर जाने के सभी रास्तो के विषय में जाँच की| उन्होंने छत पर भी जाकर देखा जंहा शमीम के दोनों पुत्र और अख्तर सो रहे थे| उस अलमारी को भी देखा जिसे बदमाशो ने घटना के समय खोला था| शमीम के पुत्रो से भी पूंछतांछ की| उन्होंने थानाध्यक्ष कमालगंज और पुलिस अधिकारियो पर घटना का खुलासा अभी तक ना करने के सम्बन्ध में नाराजगी व्यक्त की| उन्होंने घटना का जल्द खुलासा ना करने पर कार्यवाही के भी संकेत दिये| वहीं दूसरी तरफ़ शातिर मीरा जाटव् का मामला अभी पहले से ही तूल पकड़े है|