पुलिस की चलती जीप से कूदी लेडी डॉन,हालत गम्भीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

mira singh sho slinramफर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से कमालगंज थाना पुलिस के लिये सिर दर्द बनी शातिर महिला मीरा जाटव एक बार फिर से पुलिस के लिये किर-किरी बन गयी है| उसने जेल जाते वकत चलती जीप से छलांग लगा दी| जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा से कानपुर के लिये रिफर कर दिया गया|

बीते दिन ही कोतवाल सालिगराम वर्मा को फोन पर धमकी देने के बाद उसे पुलिस ने 500 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया था| पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी कमालगंज थाना क्षेत्र से दिखाई थी| शातिर मीरा जाटव के अनुसार पुलिस ने उसे भोलेपुर से पकड़ा था| उसको नशीले पाउडर में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे जज के सामने बीती शाम पेश किया| जंहा से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजेने के आदेश दिये गये |

पुलिस उसे लेकर जिला जेल जा रही थी की तभी दमकल कार्यालय के निकट शातिर मीरा जाटव महिला कांस्टेबल नारायणी देवी की धक्का दे दिया और चलती जीप से कूद गयी| जीप से कूदने से उसकी हालत गम्भीर हो गयी| पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गये| गम्भीर हालत में पुलिस उसे बीती रात 10;25 पर महिला सिपाही नारायणी देवी ने भर्ती किया| मौके पर थानाध्यक्ष कमालगंज सलिगराम वर्मा और महिला थानाध्यक्ष अर्चना गौतम भी लोहिया अस्पताल पंहुची| मीरा के सिर पर गम्भीर चोट आयी| मौके पर मौजूद चिकित्सक मनोज पाण्डेय ने उसका प्राथमिक उपचार किया| जिसके बाद हालत गम्भीर होने पर उसे कानपुर के हैलेट अस्पताल में भर्ती किया गया है |
वही मीरा जाटव के खिलाफ कोतवाली फतेहगढ़ में पुलिस अभिरक्षा से भागने में धारा 511 और 224 के तहत मुकदमा दर्ज कमालगंज थानाध्यक्ष सालिगराम वर्मा के द्वारा कराया गया|