दबंगई में फायरिंग कर महिलाओ को पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम अनमोल में भूमि विवाद के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गयी| दबंगो ने मौके पर मौजूद महिलाओ के साथ मारपीट आकर दी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी|

ग्राम मजिगमा निवासी गंगोत्री पत्नी धर्मपाल ने बताया कि उसके खेत ग्राम अनमोल में है| जंहा उसका बड़ा पुत्र अजीत, देवर दीवान, जेठ राजकुमार व आनन्द प्रकाश खेत की जुताई कर रहे थे| तभी अनमोल निवासी सतीश पुत्र रामौतार,विनीत पुत्र सतीश चन्द्र, रवीश पुत्र सतीश सहित तकरीबन आधा दर्जन लोग आ गये और हबाई फायरिंग करने लगे| शोर सुन कर पास के खेत में कार्य कर रही महिलाये मौके पर आ गयी तो उनके साथ भी दबंगो ने मारपीट कर दी|

जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर आ गये तो दबंग जान से मारने की धमकी देकर भाग गये| घटना के सम्बन्ध में गंगोत्री ने थाने में तहरीर दी| पुलिस ने जाँच पड़ताल की|