राजेपुर थाने में भूख प्यास से बदहाल हो रही गाये

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

COWफर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते 18 अप्रैल को राजेपुर थाना पुलिस ने एक ट्रक में भरी दर्जनों गायों को पकड़ा था| जिन्हें पुलिस ने थाने के अन्दर रखा है| बीते दो दिन से उन्हें ना चारा मिला है और ना ही पानी| जिससे वह भूख से तडपने को मजबूर है| पुलिस अपनी सफाई देने के अलावा कुछ और नही दे रही है|
बदायूँ-जमापुर रोड पर थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश ने ट्रक में भूसे की तरह भरी 30 गायो को पकड़ा था| जिसमे से तीन गायो और 2 बछडे की मौत हो गयी थी| जिनका पशु चिकित्सक डॉ0 रमेश यादव ने पोस्टमार्टम किया था| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम में गायों की मौत का कारण भूख-प्यास और स्वास नली का अबरुद्ध होना बताया गया था| 25 गायो को थाने भेजा गया था| थाने में उनका उपचार किया गया| पुलिस ने अपनी लिखा-पढ़ी कर ली और डाक्टर ने उनके जख्मो पर दवा लगाकर अपनी नौकरी पक्की कर ली| लेकिन उनकी भूख का क्या| पुलिस ने 10 गाय गाँव वालो के सुपुर्द कर दी| जबकि 15 गाय अभी भी थाने में तेज गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिये लोगो का मुंह ताक रही है|

थाने के दरोगा अशोक पाण्डेय ने बताया कि गायो को चारा खिलाने की व्यवस्था थाने में नही है| गौशाला से बात कि गयी थी लेकिन उनके यंहा जगह का आभाव है| गाये के जगह-जगह जख्म भी है| उन्हें गाँव वालो के सुपुर्द किया जायेगा|