जयमाल ने बाद मंडप की जगह हवालात में पंहुचे दुल्हे

FARRUKHABAD NEWS POLICE

SGADIफर्रुखाबाद: बीती रात शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू फौजी कालोनी निवासी अध्यापक कि पुत्रियों की बारात आयी दोनों ने जयमाला डाल दी| लेकिन तभी विवाद पैदा हो गया| जिस पर पुलिस ने दोनों दूल्हो और लडकियों के मामा को हवालात में बंद कर दिया|

प्राइवेट अध्यापक ने अपनी दोनों पुत्रियों का विवाह तुर्कपुर चपन्ना सौरिख कन्नौज निवासी रामलाल के दोनों पुत्रो रामसिंह और रामकिशोर के साथ तय कि थी| बीती रात बारात आयी| दोनों बहनों ने अपने-अपने होने वाले पतियों के गले में सबके सामने जयमाला डाली| जब लडकियों ने देखा की दुल्हे जादा उम्र के है तो उन्होंने विवाह करने से मना कर दिया| जिस पर विवाद हो गया|

बारात का कार्यक्रम कोतवाली से चंद कदम दूर रामचद्र धर्मशाला में था| विवाद कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आयी| उसने दूल्हा बने रामसिंह व रामकिशोर के साथ ही साथ लडकियों के मामा राजेन्द्र सिंह को हिरासत में ले लिया| श्याम प्रकाश ने बताया कि उसने दो विवाह किये है| पहली पत्नी का स्वर्गवास हो गया| जिसके दो पुत्री और एक पुत्र है| जबकि दूसरी पत्नी से दो पुत्र और एक पुत्री है| पुलिस ने आरोपी दोनों दुल्हे और लडकी के मामा को हवालात में डाल दिया| बाद में समझौता होने पर दूल्हो को छोड़ दिया गया| जबकि पीड़ित श्याम प्रकाश ने लडकियों के मामा राजेन्द् के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी| उनका मानना है कि मामा ने जानबुझकर शादी में विवाद उत्पन्न करा दिया है| पुलिस जाँच कर रही है|