कांग्रेस के हर विधान सभा में चुनाव के लिये होगे 40 कैडेट तैयार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

KAUSHLENDR SINGH, DINESH, MRTUNJY SHRMAAफर्रुखाबाद: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जुबैर खां ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव के लिये कांग्रेस पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी| इसके लिये सभी तैयारी तेज चल रही है| पूरे प्रदेश में गाँव-गाँव कांग्रेस का कार्यकर्ता सक्रिय है|

सेन्ट्रल जेल में बंद कांग्रेस के बनारस के विधायक अजय राय से मिलने पंहुचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश सह प्रभारी, जयपुर के विधायक जुबैर खां ने अपने विचार व्यक्त किये| उन्होंने कहा कि यूपी में काँग्रेस आगामी चुनाव में बहुत बड़ी भूमिका में दिखाई देगी| इसके लिये सभी तैयारी तेज चल रही है| काँग्रेस दमदारी से आने वाला विधानं सभा चुनाव लड़ेगी| उन्होंने बताया कि इसके लिये हर विधान सभा में 30-40 कैडेट चुनाव लड़ाने के लिये तैयार किये जायेगे वह चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कि मदद करेगे|

उन्होंने कहा वर्षो से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नही बनी इसके बाद भी कांग्रेस का झंडा उठाने वाले लोग गाँव-गाँव है| उन्होंने पुन: स्फुर्ती और सम्मान देना है| उन्होंने कहा कि कांग्रेस अन्य पार्टियों जैसी सामुदायिक, धार्मिक और राजनैतिक मुद्दे को लेकर चुनाव नही लड़ती| इसी लिये इस बार चुनाव में मेरा मुकाबला किसी भी पार्टी से नही है| इस दौरान प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष मृत्युजय शर्मा, जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, शुभम तिवारी, राजेन्द्र मिश्रा, आशु शर्मा एडवोकेट, इमरान अंसारी आदि लोग मौजूद रहे|