डीएम को लोहिया अस्पताल में गायब मिले डेढ़ दर्जन कर्मचारी और डाक्टर

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

dm lohiyaफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने मंगलवार को लोहिया अस्पताल का निरिक्षण किया तो देखकर दंग रह गये| गंदगी और अव्यवस्था का अंबार देखकर डीएम खफा दिखे| अस्पताल में डेढ़ दर्जन कर्मचारी व चिकित्सक गायब मिले| जिनसे जिलाधिकारी ने जबाब तलब किया है|

श्री पटेल सुबह तकरीबन 9 बजे लोहिया अस्पताल पंहुचे| जंहा सबसे पहले वह सीएमएस के कक्ष में गये| जंहा उपस्थित रजिस्टर में उन्हें डेढ़ दर्जन चिकित्सक और कर्मचारी गायब मिले| उन्होंने सभी से जबाब-तलब करने के निर्देश दिये| इसके बाद उन्होंने पर्चा काउन्टर पर जाकर संख्या जानी जंहा 46 पर्चे मिले| इसके बाद उनका काफिला रक्तचाप कक्ष में टेबल पर गंदगी देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त की इसके बाद उन्होंने अपना वीपी चेक कराया|

इसके बाद उन्हें कई चिकित्सको के कक्ष भी बंद मिले जिस पर उन्होंने जानकारी ली| जिलाधिकारी श्री पटेल दबाई वितरण काउंटर का निरिक्षण करते हुये पैथोलाजी आये| जंहा उनके साथ आये एसडीएम सुरेश कुमार ने अपना खून चेक कराया| उन्हें निरीक्षण के दौरान अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीने बंद मिली| जिस पर उन्होंने डॉ० योगेन्द्र सिंह पर नाराजगी व्यक्त की| महिला अस्पताल में उन्हें चादर गंदी और गद्दे फटे मिले| आपात काल वार्ड में भी जिलाधिकारी ने निरिक्षण किया| उन्होंने व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिये है| इसके साथ ही साथ गायब कर्मचारियों और चिकित्सको से जबाब-तलब करने के भी निर्देश दिये गये है|