सरकार नही बचा रही समय पर जेल जायेंगे चिन्मयानंद: मुकुट बिहारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: जिले में आये योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा नें कहा की सरकार किसी भी कीमत पर पूर्व गृह राज्य मंत्री चिन्मयानंद को बचाने का प्रयास नही कर रही| जाँच में मामला चल रहा है| जब कानून में इसका समय आएगा तो वह भी जेल जायेंगे|
फतेहगढ़ निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री नें कहा कि पिछली सरकार की अपेक्षा योगी सरकार में किसानों को उसकी फसल का पर्याप्त मूल्य दिया जा रहा है| योगी व मोदी सरकार किसान के चेहरे पर मुकराहट लाने का प्रयास कर रही है|
सहकारिता की जांचों में जल्द कार्यवाही
मंत्री नें कहा कि जिले में सहकारिता से सम्बन्धित कई जाँच चल रही है| योगी सरकार नियम और कानून के हिसाब से ही आगे बढती है| जाँचों पूरी होते ही कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी| पूरे प्रदेश में 97 मुकदमें सहकारिता के मामलों में लिखे गये| इसके साथ ही एजीएम व आडिट भी हुआ है|
सूबे की कानून व्यवस्था से सरकार संतुष्ट
मंत्री नें कहा पिछली सरकारों के हिसाब से हमारी सरकार में कानून व्यवस्था एक दम चुस्त है| थानों में अब वर्दीधारी दारोगा बैठते है| एक भी इंजीनियर पैसे के लिए नही मारा गया|
चिन्मयानंद को बचाने का प्रयास नही कर रही सरकार
प्रभारी मंत्री नें कहा कि पूर्व गृह राज्य मंत्री चिन्मयानंद के मामले की जाँच चल रही है| जब समय आएगा तो वह जेल भी जायेगें| सरकार उन्हें बचाने का प्रयास नही कर रही है|
जिले में लंबित जांचों के जल्द पूर्ण करने के निर्देश
मंत्री नें बताया कि उन्होंने जिले के अधिकारीयों को निर्देश दिये कि जिसने भी जाँच सम्बन्धित मामले लंबित पड़े है| उनको पूर्ण कर उनके सामने प्रस्तुत करें|
जल्द बनेगा आलू मंडी मार्ग
सातनपुर आलू मंडी का निर्माण जल्द से जल्द कराया जायेगा| मंत्री नें कहा इसके लिए अधिकरियों को निर्देशित किया जा रहा है|
सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, विधायक सदर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य,दिनेश कटियार, जिला महामंत्री शैलेन्द्र सिंह राठौर, पूर्व चेयरमैंन व भाजपा उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, धीरेन्द्र वर्मा, नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, रमेश राजपूत, दिलीप भारद्वाज, विमल कटियार, रानू दीक्षित, दीपक कटियार आदि रहे|