खुद फंसते देख कमालगंज थानाध्यक्ष ने दस के खिलाफ लिखाया मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

co kaluramफर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते दिन दिल्ली पुलिस के साथ मारपीट कर शातिर को भगाने के मामले में थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष सालिग्राम वर्मा की तहरीर पर दस नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है| फ़िलहाल थानाध्यक्ष ने यह कार्यवाही अपने को फंसते देख की है|

बीते दिन दिल्ली के थाना लाहुरीगेट के दरोगा आलोक वाजपेयी अपने तीन हमराह सिपाहियों के साथ कमालगंज थाना क्षेत्र में लूट के आरोपी को पकड़ने के लिये दबिश देने गये थे| पुलिस द्वारा सुबह 6 बजे दबिश दिये जाने से आरोपी किशन पुत्र पौका गिहार को आराम से दबोच भी लिया| दिल्ली पुलिस के साथ कमालगंज से सिपाही शिवकुमार गया था| दिल्ली पुलिस के द्वारा दी गयी दबिश से हडकंप मंच गया| ग्रामीणों और महिलाओ ने दरोगा और सिपाही पर पहले कूड़ा फेंका और बाद में उनके साथ मारपीट कर दी| आरोपी को पकड़े खड़े सिपाही के हाथ में एक महिला ने काट लिया जिससे उसने आरोपी किशन को छोड़ दिया| आरोपी मौके से भाग गय|

जिसके चलते थानाध्यक्ष सालिगराम वर्मा ने तहरीर दी| जिसके चलते पुलिस ने आरोपी किशन, भूरा पुत्र पौका. पुत्र प्रभु,नरेश,ममता पत्नी नरेश, अमित, अरुण पुत्र नरेश. गुड्डू पुत्र प्रभु दयाल व मगनी उर्फ मंगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| थानाध्यक्ष ने बताया की आरोपीयो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है| अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया ने बताया की अभी जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|