हर्ष फायरिंग में मासूम के सर में लगी गोली, हालत गम्भीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS

goliफर्रुखाबाद:(मेरापुर/कमालगंज)बीती रात थाना मेरापुर क्षेत्र में एक तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में थाना कमालगंज के हुसैनगंज निवासी शिवराम का 2 वर्षीय पुत्र विशाल गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| उसे कानपुर रिफर कर दिया गया है|

विशाल मेरापुर के संकिसा पुनपालपुर निवासी अपनी बड़ी बहन अनीता के देवर प्रदीप कुमार पुत्र अजेन्द्र सिंह के तिलकोत्सव में शामिल होने के लिये गया था| तिलक शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम ताडवाली हबेली निवासी किरन पुत्री सूरज पाल सिंह का गया था| बीती शुक्रवार की रात तिलक समारोह चल रहा था| शिवम अपने छोटे भाई विकास के साथ छत पर खड़ा था| तभी हर्ष फायरिंग होने लगी|

जिससे गोली छत पर खड़े मासूम 13 वर्षीय विशाल के सिर में जा लगी जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| लेकिन हालत गम्भीर होने पर उसे कानपुर रिफर कर दिया गया| मेरापुर थानाध्यक्ष ने बताया की मुकदमा दर्ज कर कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|