भूमि विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को पुलिस ने दबोचा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) भूमि  विवाद के चलते दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हो गयी| पुलिस ने घटना पर पंहुच तीन को हिरासत में ले लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखना निवासी सुखदेव, देवसिंह पुत्र रामस्वरूप व सत्यराम, छविराम व कंचन पुत्र ब्रजलाल खटिक का ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है| पहले इस भूमि पर ब्रजलाल कब्जा किये रहे| लेकिन वह गाँव छोड़ कर चला गया तो उस भूमि पर सुखदेव, देव सिंह ने कब्जा करे लिया| उसी भूमि पर कब्जे की रंजिश में रविवार को विवाद हुआ और ताबड़तोड़ फायरिंग हो गयी|
घटना की सूचना पर डायल 100 और चौकी इंचार्ज हरिओम शर्मा आदि मौके पर आ गये| पुलिस ने तीन को हिरासत  ले लिया|