अब 7 मार्च तक चलेगी सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल

FARRUKHABAD NEWS Narendra Modi Politics Politics-BJP

srrafaफर्रुखाबाद: 1 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाये जाने को लेकर चल रही सर्राफा व्यापारी की हड़ताल 7 मार्च तक चलेगी| शुक्रवार को भी व्यापारियों ने वित्त मत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा|

श्री सर्राफा कमेटी फतेहगढ़ के अध्यक्ष कुमार चन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी नेता व सर्राफ दुकानदार कलेक्ट्रेट पंहुचे और उन्होंने ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौपा| दिये गये ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा है की सभी सर्राफा व्यापारी देश के विकास के लिये कर देना चाहते है लेकिन उसके स्वरूप को लेकर व्यापारियों में असंतोष व्याप्त हो गया है|

कुमार चन्द्र वर्मा ने कहा है की इस अंधे कानून को जल्द से जल्द समाप्त किया जाये| सभी ने इस सरकार को चुना था की सरकार व्यापारी हित में कार्य करेगी| उन्होंने बताया की 4 मार्च तक चलने वाली हड़ताल 7 मार्च को कर दी है| फर्रुखाबाद में भी व्यापारी प्रदर्शन करते रहे| इस दौरान अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, सोनू गुप्ता, शरद रस्तोगी, राजेश वर्मा, अतुल अग्रवाल, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे|