विवादित निर्माण को लेकर जान से मारने की धमकी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: नगर मजिस्ट्रेट के द्वारा अबैध निर्माण कराने को लेकर हुये विवाद के बाद दबंगो ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी है| पीड़ित परिवार ने एसपी से शिकायत की| एसपी ने शहर कोतवाली को जाँच के आदेश दिये है|

शहर कोतवाली के अंगूरी बाग निवासी रेखा सिंह पत्नी स्वर्गीय राकेश सिंह निवासी अंगूरी बाग़ ने एसपी कार्यालय पंहुचकर शिकायत की| रेखा ने कहा की उनका मोहल्ले के ही वीरेन्द्र सिंह व सुरेन्द्र सिंह पुत्र पुत्तु लाल से चल रहा है| रेखा देवी ने एसपी कार्यालय में की गयी शिकायत में कहा है कि दबंगो ने उसकी भूमि पर जबरन निर्माण कार्य शुरू कर दिया| जबकि उस पर यथास्थित रखने का आदेश है| उसके पुत्र दुष्यंत ने जब माना किया तो माँ-बेटे को पीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी|

घटना की शिकायत एसपी कार्यालय में करने पर पीडिता को शहर कोतवाली भेज दिया गया| जंहा पुलिस जाँच में जुट गयी है| शहर कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि शिकायत मिल गयी है| जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|