दम्पति को जहरखुरानी ने नकदी जेबर लूट ट्रेन से फेंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

sadhna arvindफर्रुखाबाद:अपने मायके से पति के साथ ट्रेन से ससुराल आ रही महिला और उसके पति को जहर खुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया| सोमबार को सुबह दोनों हरसिंगपुर रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेक के किनारे दोनों बेहोश पड़े मिले| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मिलकिया निवासी अरविन्द पुत्र फकीरे लाल का विवाह बीते 15 जनवरी को ही लखनऊ के देवपुर कालोनी निवासी सपना के साथ हुआ था| सपना बीते दिनों अपने पति अरविन्द के साथ अपने मायके घुमने गयी थी| बीते रविवार को वः ट्रेन से लखनऊ से कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पंहुचे| वहां से वह ट्रेन पकड़कर फर्रुखाबाद के लिये बैठ गये| उसी दौरान एक परिवार भी ट्रेन में चढ़ा और अरविन्द के पास ही बैठ गया|

लोहिया अस्पताल में भर्ती अरविन्द ने बताया की उन लोगो ने कोल्डड्रिंक पिलायी जिसके बाद दोनों पति पत्नी बेहोश हो गये| सुबह हरसिंगपुर के निकट रेलवे लाइन के किनारे दोनों पति-पत्नी बेहोश पड़े मिले| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| अरविन्द के अनुसार उसके पास तकरीबन डेढ़ लाख के जेबर मोबाइल और 7 हजार रुपये लूट लिये गये|

जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश दुबे ने बताया की उन्हें घटना के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है| जानकारी होने पर कार्यवाही की जायेगी|