विधान सभा चुनाव में सपा की गुंडई का जनता देगी जबाब : बसपा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-BSP

svdesh pal , ram nresh, rjni kant, ram svarup bspफर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी के मण्डल कोआर्डिनेटर ने पार्टी पदाधिकारियों से के साथ बैठकर कहा की सपा ने जिस तरह से लोकतन्त्र की हत्या कर बसपा प्रत्याशी का नामांकन ख़ारिज कराया है| उन्हें जनता आने वाले विधान सभा चुनाव में कड़ा जबाब देगी|

शहर के नरकसा स्थित पूर्व सभासद माधुरी कटियार के आवास पर आयोजित की गयी प्रेस वार्ता में मण्डल कोआर्डिनेटर सुभाष गौतम ने कहा की विधान परिषद सदस्य पद हेतु बसपा प्रत्याशी रजनीकान्त कुशवाह ने अपना नामांकन कराया था| नामांकन दौरान प्रस्तावक भी मौजूद रहे| जिसकी वीडियो ग्राफी करायी गयी थी| सपा के गुंडों ने प्रशासन की सहमत एवं योजना से अंतिम समय में दोनों प्रस्तावको को जबरदस्ती धमकाकर प्रत्याशी के खिलाफ झूठा हलफनामा दिलाकर पर्चा ख़ारिज करा दिया गया| इस सम्बन्ध में शिकायत मुख्य निर्वाचन आयोग दिल्ली एवं लखनऊ को भी की गयी है|

बसपा नेताओ ने आरोप लगाया की समाजवादी पार्टी ने अपनी हार के भय से ही बसपा का पर्चा ख़ारिज कराया गया| जिससे जनता में रोष है| विधान सभा चुनाव में सपा को उसकी गुंडागर्दी का जबाब मिलेगा| नेताओ ने कहा की जिन गुंडों व प्रशासन के लोगो ने संबिधान की धज्जियां उड़ायी है उन्हें बसपा की सरकार बनने के बाद जबाब दिया जायेगा| बसपा ने अभी एमएलसी चुनाव में
किसी अन्य पार्टी को समर्थन देने की बात को सिरे से ख़ारिज कर दिया| बसपा ने आरोप लगाया की भाजपा और सपा की मिली भगत है| तभी बीजेपी के प्रत्याशी नामांकन के बाद कही दिख नही रहे है|

इस दौरान मंडल कोआर्डिनेटर स्वदेश पाल, जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम, विधानसभा सदर प्रत्याशी महेन्द्र सिंह कटियार, विधान सभा भोजपुर प्रत्याशी जैमिनी राजपूत, कायमगंज प्रत्याशी रामस्वरूप गौतम, दुर्गा प्रसाद, रामरतन गौतम, डॉ० अकलीम अहमद, अरबिंद ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे|