वृद्ध महिला के पास बरामद हुई लोहिया अस्पताल से गायब हुई बच्ची

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

RIYA RADHA RANIफर्रुखाबाद: बीते दिन लोहिया अस्पताल से गायब हुई आशा की पुत्री एक वृद्ध महिला के पास बरामद हो गयी है| पुलिस ने वृद्ध महिला से पूंछतांछ की|

लोहिया अस्पताल में प्रसूता का प्रसब कराने आयी आशा राधा प्यारी पत्नी महेन्द्र पाल निवासी मांडल शंकरपुर मोहम्मदाबाद की 11 महीने की बच्ची अचानक किसी ने गायब कर दी थी| आशा राधाप्यारी गाँव की महिला इच्छा देवी पत्नी विमल को शनिवार को सुबह आठ बजे प्रसब हेतु लेकर आयी थी| जिसे प्रसब कक्ष में भर्ती कर दिया गया| जिसके बाद आशा ने अपनी 11 माह की पुत्री रिया को जरनल वार्ड 1 एएनसी के बैड नम्बर 6 पर सूला दी| दोपहर 2 बजे तक आशा राधाप्यारी पुत्री के साथ रही| आशा ने बताया की दोपहर तकरीबन 2 बजे वह महिला का प्रसब कराने के लिये प्रसब कक्ष में चली गयी|जंहा से तकरीबन 4 बजे जब वह अपनी पुत्री के पास लौटी तो पता चला की उसकी बेटी बैड पर नही है| जिसके बाद पुलिस जाँच में जुटी लेकिन बच्ची का कोई पता नही चला|

रविवार को गायब बच्ची को लेकर लोहिया अस्पताल पंहुची| जिसके बाद आशा को बच्ची मिल गयी| बच्ची लेकर अस्पताल पंहुची वृद्ध रामवती निवासी चिलाका कायमगंज ने बताया की जिस बैड पर उसकी पुत्र ओमदेवी पत्नी अज्जुल भर्ती थी| उसके पास बाले बैड पर राधा प्यारी की बच्ची रिया सो रही थी| आशा राधाप्यारी अपने मरीज इच्छा देवी पत्नी विमल को प्रसब के लिये प्रसब कक्ष में ले गयी| उसने देखे रहने के लिये रामवती को कह दिया| जिसके बाद रामप्यारी तकरीबन दो घंटे तक लौट कर नही आयी| रामवती ने पुलिस को बताया की जब उसकी माँ नही आयी तो अस्पताल में उसकी तलाश की लेकिन उसकाकही भी पता नही चला|

जिसके बाद वृद्ध की पुत्री ओमादेवी की अस्पताल से छुट्टी हो गयी| लेकिन इसके बाद भी रिया की माँ नही मिली तो वृद्ध उसे लेकर अपनी पुत्री के घर श्याम नगर लेकर चली गयी| रात भर उसे उसके घर रखा जिसके बाद सुबह वह बच्ची को लोहिया अस्पताल लेकर आयी| जंहा उसकी माँ राधा प्यारी उसे मिल गयी| जिसके बाद दोनों कोतवाली पंहुचे|

कोतवाली के एसएसआई मेघनाथ सिंह ने बताया की बच्ची को उसकी माँ के सुपुर्द कर दिया गया है| वृद्ध से भी पूंछतांछ की गयी| लेकिन वृद्ध महिला सही बोल रही है|