एंटी रोमियों फेल: महिला के साथ बलात्कार, आरोपी फरार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) पुलिस सड़को पर रोमियों की तलाश में सक्रिय है| जबकि थाना क्षेत्र के ग्राम कंझाना में 35 वर्षीय महिला के साथ ही गाँव के एक आरोपी ने बलात्कार कर दिया| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज तो कर लिया लेकिन आरोपी को पकड़ नही पायी है| पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया|

बलात्कार पीड़ित महिला के पति ने बीती रात थाने में दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है की उसकी पत्नी बीते 23 मार्च को शाम 7 बजे खेत मके शौच करने गयी थी| तभी गाँव के ही आरोपी गौरव पुत्र सोमप्रकाश ने उसकी पत्नी के साथ बलात्कार कर दिया| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस ने 24 मार्च की रात आरोपी के खिलाफ धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर लिया|

थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| महिला का मेडिकल कराया गया है|