विहिप कार्यकताओं के घेराबंदी करने पर गौ-मांस छोड़कर भागे बाइक सबार

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

cow mansफर्रुखाबाद( कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के अताईपुर रोड पर विहिप कार्यकर्ताओ के घेराबंदी करने पर बाइक सबार आरोपी गौ-मॉस छोड़कर भाग गये| विहिप गौ रक्षा प्रमुख प्रदीप सक्सेना की तहरीर पर पुलिस में मुकदमा दर्ज कर लिया है|

बुधवार सुबह अताईपुर रोड पर विहिप कार्यकर्ताओ ने आ रहे बाइक सबार को घेरा| कार्यकर्ता पहले से ही सूचना मिलने पर दमदमा रोड पर आरोपीयो पर नजर बनाये हुये थे| तभी कार्यकर्ताओ को एक बाइक पर बोरी में गोमांस ले जाते लोग दिखे | जिस पर विहिप नेताओ ने उन्हें घेरने की कोशिश की| तो आरोपी चिलौली पठान की पतली गली में फंस गये|

जिस पर वह अपने को फंसता देख आरोपी गौ-मांस से भरी बोरी छोड़कर भाग गये| घटना के सम्बन्ध में विहिप नेता प्रदीप सक्सेना ने कोतवाली में तहरीर दी| कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| गौ-मांस का सेम्पल जाँच के लिये भेजा जायेगा|