तिरंगा यात्रा रोंक आयोजक को थानें में बिठाया

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) रविवार को निकाली जा रही आजादी के अमृत महोत्सव की तिरंगा यात्रा को थानाध्यक्ष ने रोक दिया और बिना अनुमति यात्रा निकालनें में आयोजक को थानें में बिठा लिया| लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर के प्रधान आशुतोष मिश्रा को तिरंगा यात्रा निकालनें की तैयारी थी| प्रधान नें बीते दिन शनिवार को ही थानाध्यक्ष अरुण कुमार को पत्र भेजकर रविवार को तिरंगा यात्रा निकालनें की जानकारी दी थी| शनिवार रात थानाध्यक्ष नें प्रधान को फोन कर कहा कि अनुमति ना होनें के चलते यात्रा नही निकलेगी| जिसके बाद विधायक सुशील शाक्य और भाजपा नेता कुलदीप दुबे से बात की | कुलदीप दुबे नें इस मामले में थानाध्यक्ष से फोन पर वार्ता की तो बिना अनुमति यात्रा न निकलने की बात को लेकर कहा-सुनी भी हो गयी| रविवार को कुलदीप दुबे के नेतृत्व में कुबेरपुर जुन्नारदार से अर्जुनपुर संकिसा आदि गांवों में तिरंगा यात्रा निकाली गयी जहाँ थानाध्यक्ष नजर नही आये|
गाँव मेरापुर निवासी अनिलकुमार वर्मा उर्फ पपोले के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी| जिसकी भनक जब थानाध्यक्ष अरुण कुमार को लगी तो उन्होंने तिरंगा यात्रा को बीच में ही रोंक कर पपोले सहित दो अन्य लोगों को थानें ले आयी| जिसके लगभग घंटे भर बाद उन्हें छोड़ा गया | थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि यात्रा को बिना एसडीएम की अनुमति के निकलने नही दिया जायेगा |