सेन्ट्रल जेल के कैदी ने गला काटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE

central jailफर्रुखाबाद: केन्द्रीय कारागार के कैदी ने अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया उसे गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

पड़ोसी जनपद हरदोई के ग्राम कछौना निवासी 35 वर्षीय उमाकांत पुत्र मोहनलाल सेन्ट्रल जेल में आजीवन कैद की सजा काट रहा है| उसे हत्या के मामले में सजा मिली है| जेल अधीक्षक वीपी त्रिपाठी ने बताया की सुबह शौचालय में कैदी ने व्लेट से अपना गला काट लिया| जिससे चलते वह लहुलुहान हो गया| जेल बंदी रक्षको ने उसे गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जंहा उसका इलाज चल रहा है|