मासूम बच्ची को मौत के घाट उतारा, बलात्कार की आशंका

CRIME CRIME-Dowry-Rape FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

knhiya 1फर्रुखाबाद:(कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के गांव नरैनामऊ में रविवार की रात पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर लापता बालिका को तलाश किया लेकिन वह नही मिली| सोमबार सुबह 7.30 बजे गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा मिला है| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया है|

रविवार को नरैनामऊ गांव में मंदिर पर भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा था| दोपहर एक बजे 5 वर्षीय रोली कथा सुनने गई थी| कथा का समापन शाम चार बजे हो गया| लेकिन रोली अपने घर बापस नही आई तो परिजनों ने लड़की की खोजबीन शुरू कर दी| जब लड़की का कही पता नही चला तो लोगो ने पुलिस को सूचना दी| रात में जब पुलिस गांव में पहुंची तो पुलिस ने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली| उसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बालिका को तलाशना शुरू किया| काफी देर मशकतकरने के बाद भी बच्ची का पता नही लगा तो पुलिस बैरंग लौट गई|

सोमवार को पुन: पुलिस को सूचना दी गई| सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची| घटना स्थल पर लड़की उल्टी जमीन पर पड़ी थी| मासूम के पिता चोखेलाल ने बताया कि गांव में मेरा किसी से विवाद नही था| फिर भी किसी ने मेरी बेटी को मार दिया| उसके गले पर चोट का निशान दिखाई दे रहा था| और शव के पास ही किसी का अंडरवियर भी पड़ा मिला है| जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है| कायमगंज कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है| मुकदमा दर्ज कर लिया गया है|
पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने बीताया कि कायमगंज क्षेत्र में घटना कि जानकारी मिली है| कि पांच वर्ष की मासूम के हत्या के साथ दुष्कर्म की आशंका है| पोस्मार्टम में सब सामने आ जायेगा उसी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी|