संदिग्ध हालत में झूलता मिला कोटेदार की दूसरी पत्नी का शव

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के मोहल्ला नुनहाई कटरा में कोटेदार की पत्नी का शव संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर लटका मिला| दम्पत्ति के बीच कई दिनों से अनबन चल रही थी|  पुलिस मौके पर छानबीन कर रही थी कि इसी दौरान अचानक कोटेदार ने बताया कि उन्हें घबराहट हो रही है और वह एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गये|
मोहल्ला नुनहाई निवासी कोटेदार आलोक मिश्रा की पहली शादी वर्ष 2008 में पिंकी के साथ हुई थी| उसका एक 11 वर्षीय बालक अमर कान्त उर्फ नन्हा भी है| पिंकी की 2010 में आग से जलकर मौत हो गयी थी|  जिसके बाद आलोक नें चार वर्ष पूर्व ही दूसरा विवाह लखमीपुर खीरी के औरंगाबाद निवासी टीटू पाण्डेय की पुत्री पूर्णिमा उर्फ सोनी के साथ किया| पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच एक दूसरे पर शक को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था| पिछले कुछ दिनों से यह विवाद बढ़ गया था| जिस पर टीटू पाण्डेय यहाँ दो दिन पूर्व आये थे और आज ही वापस गये| जिसके बाद उनकी पुत्री पूर्णिमा का शव घर के एक बंद कमरें में छत के कुंडे के दुपट्टे से झूलता मिला| शाम को आलोक के घर पंहुचने के बाद पूर्णिमा के आत्महत्या करने की चर्चा मोहल्ले के लोगों के संज्ञान में आयी| आलोक के मुताबिक वह सुबह 10 बजे कोटे का सामान उठाने गोदाम चले गये थे शाम को घर लौटे तो पत्नी पूर्णिमा का शव फांसी पर झूलता मिला| पुलिस नें फिल्ड यूनिट की मदद से वीडियो ग्राफी के बाद गेट का जाल तोड़कर कमरा खोला और शव को नीचे उतारा| सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह नें बताया कि मृतका के पिता आज ही अपने घर गये है| उन्हें सूचना दे दी गयी है| उनके आनें के उपरांत ही आगे की कार्यवाही की जायेगी| प्रथम जाँच में मौत का कारण दम्पति में आपसी मतभेद सामने आये हैं|