बीजेपी प्रत्याशी की विरोधी खेमे में सेंध मारी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह राठौर नें गुरुवार को क्षेत्र में जगह-जगह भ्रमण कर विरोधी खेमे में सेधमारी करते नजर आये| उन्होंने कहा की भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास पर काम कर रही है| जिसके चलते एक बार भी सूबे में बीजेपी सरकार बनने जा रही है|
भाजपा प्रत्याशी नें गुरुवार को कई जगह पुराने अनुभवी और समाज में अपनी मजबूत पकड़ रखनें वाले लोगों से भेट कर उनके साथ गुप्त मंत्रणा भी की| जिससे कुछ विरोधियों के चुनावी असर भी पड़ सकता है| उन्होंने कहा कि भाजपा के पास जनता की ताकत है और यह ताकत सबसे बड़ी ताकत है| जनता जब आधी चलाती है तो उसमे फिर विरोधी दिखायी नही देते| वर्तमान में भी बीजेपी की आधी चल रही है| जो फिर एक बार भाजपा सरकार को यूपी में लायेगी|