साइकिल यात्रा निकाल गिनाई पार्टी की नीतियां

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) विधान सभा चुनाव किनारे है|  शुक्रवार को समाजवादी संदेश साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया| जिसके माध्यम से सपा की नीतियों से अवगत कराया और सरकार पर जमकर हमला बोला|
क्षेत्र के काली नदी पुल पर जनपद की सीमा से मोहम्मदाबाद तक साइकिल व बाइक  यात्रा निकाली गयी| यात्रा का शुभारम्भ पूर्व व्लाक प्रमुख सुबोध यादव नें किया| यात्रा में सपाई जगह-जगह नारेबाजी करते नजर आये| मदनपुर, धीरपुर चौराहे व खिमसेपुर में रैली का स्वागत किया गया| वही राशिद जमाल सिद्दीकी के साथ ही विधान सभा अध्यक्ष अमित यादव ने पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया| रोहिला चौराहे पर रैली का समापन हो गया|
इस दौरान जिला महासचिव मन्दीप यादव, चेयरमैन हरीश यादव, विधान सभा अमृतपुर अध्यक्ष भोला यादव, मनोज यादव, अनिल पाल, राधेश्याम श्रीवास्तव, अमर सिंह, दुर्वेश, आशीष कुमार, सोनू यादव आदि रहे|