ब्रेकिंग: पुलिस के इंतजार में दो घंटे फांसी पर झूलती रही लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

rnvir fansiफर्रुखाबाद:(कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के किला मऊ रशीदाबाद ग्राम में आम के बाग़ में युवक दलबीर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| सूचना मिलने के दो घंटे बाद पंहुची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा|

मृतक की माँ श्यामा देवी ने बताया कि सुबह 6 बजे दलवीर अपनी भाभी रेखा व भाई दिलीप को रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था| लौट कर आकर उसने खाना भी नही खाया और बिना कुछ कहे ही घर से बाहर चला गया| उसके बाद उनसे डॉ० मौसीन के आम के बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| घटना की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान ने पुलिस को मामले क सूचना दी| पुलिस के इंतजार में शव दो घंटे तक फांसी के फंदे पर झूलता रहा |

दो घंटे के बाद दरोगा लंकुश कुमार और चौकी इंचार्ज रविन्द्र सिंह मौके पर पंहुचे| मृतक के बड़े भाई ब्रजन सिंह ने शव को नीचे उतारा| अविवाहित दलवीर काली चरण की गोदाम में मजदूरी करता था| बताया यह भी गया है कि दलवीर ने फांसी लगाने से पहले अपना उधार निपटाया और उसके बद मौत को गले लगा लिया|
दरोगा लंकुश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| चौकी इंचार्ज रविन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर बताया गया था | जाँच की जा रही है|