महिला वार्डो में पुरुष सफाई कर्मी की तैनाती देख भड़के डीएम

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

dm-lohiya-asptalफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने लोहिया अस्पताल में महिला अस्पताल का निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने कई लापरवाही देख महिला सीएमएस सरोजवाला और सीएमओ राकेश कुमार की क्लास लगा दी|

डीएम ने लोहिया अस्पताल के महिला अस्पताल में जाकर बच्चो को पोलियो की दवा पिलाकर पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| इसके बाद उन्होंने अस्पताल के वार्डो का भी निरीक्षण किया| जिसमे उन्हें भर्ती प्रसुताओ ने शिकायत कर कहा कि उनकी चादर रोज नही बदली जाती| अस्पताल में भोजन मिलता ही नही और मिलता है तो गुणवत्ता ठीक नही होती| प्रसूता पूनम पत्नी ब्रजेश निवासी पपियापुर, बंदना पत्नी समरपाल निवासी छोटा फतेहपुर, नसरीन पत्नी शारुख निवासी नौल्ख्खा ने भोजन ना मिलने की शिकायत जिलाधिकारी से की| जिस पर महिला सीएमएस सरोज वाला अपनी सफाई देने लगी| तो जिलाधिकारी से उन्हें रोंक दिया| उन्होंने ने कहा कि मरीज को अपनी परेशानी खुद बोलने दीजिये|

इसके साथ ही अस्पताल में गन्दगी का अम्बर भी जिलाधिकारी को मिला| उन्होंने अस्पताल के बैडो पर गंदी चादर और खिडकियों पर गंदे पर्दे देख कहा लाखो का वजट आता है फिर भी चादर नही बदली जाती| उन्होंने मरीजो की चादर प्रतिदिन बदलने के निर्देश दिये| डीएम ने कहा कि पहले ही बैड पर तकिया रखने के निर्देश दिये गये थे| जिन्हें अभी तक नही रखा गया| इस पर उन्होंने जल्द तकिया मरीजो को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश भी दिये| निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला सीएमएस से पूंछा की उसके कमरे की सफाई कौन करता है| तो उन्होंने वार्ड में पुरुष सफाई कर्मी की तैंनाती होने की बात कही| जिस पर उन्होंने जमकर फटकर लगायी|