संगठन की रार! बीजेपी दावेदारों को सूची का इंतजार

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पंचायत चुनाव को अब लगभग तीन सप्ताह का समय ही लगभग शेष बचा है| लेकिन अभी तक भाजपा की फाइनल सूची जारी ना होनें से दावेदारों में मायूसी है| अब माना जा रहा है कि 7 अप्रैल से 9 अप्रैल के मध्य सूची जारी होगी|
फिलहाल सूची अभी जारी ना होनें का पूरा फायदा मैदान में जनसम्पर्क में लगे दावेदार उठा रहें है| एक-एक वार्ड में कई-कई दावेदार चुनाव मैदान में खुद को भाजपा समर्थित बता रहें हैं|बाकायदा पम्पलेट और पोस्टर भी छप पर दीवारों पर चस्पा हैं| जिसमे जिलाअध्यक्ष से लेकर पीएम मोदी फोटो के रूप में विराजमान है| अब मतदाता किसे भाजपा समर्थित समझे|
दरअसल बीते कई दिनों तक टिकटों पर मंथन हुआ| जिसमे संगठन पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि अपना-अपना पेंच फांसे रहे| अब सूची जिला स्तर से अनुमोदित होकर प्रदेश नेतृत्व के पास गयी है| सूत्रों की मानें तो वहां भी अपने मन माफिक प्रत्याशी को लेकर प्रयास हो रहें है| फिलहाल दावेदार चुनावी समर में अभी असमंजस में हैं की लाखों पानी की तरह बहानें के बाद उन्हें सत्ता का साथ मिलेगा या नही|
जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें बताया कि अभी पार्टी नें प्रत्याशी घोषित नही किये है| बुधवार से लेकर शुक्रवार के बीच घोषणा होनें की सम्भावना है|