चेयरमैंन के खिलाफ अनशन पर बैठने से पहले ही पुलिस ने मंच उखाड़ा

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics सामाजिक

fbmmohanफर्रुखाबाद: नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ उनके आवास के बाहर अनशन पर बैठ रहे एफबीएम के कार्यकर्ताओ का मंच पुलिस उखाड़ कर कोतवाली ले गयी|

फर्रुखाबाद विकास मंच के नगर अध्यक्ष राहुल जैन शहर के साहबगंज चौराहे से अंगूरीबाग मार्ग का निर्माण ना होने पर चेयरमैंन के खिलाफ अनशन पर बैठने वाले थे| जिसके लिये सोमबार का दिन पूर्व निर्धारित किया गया था| सोमवार सुबह नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के घर के बाहर विकास मंच ने धरना देने के लिये मंच बनाया| सुबह तकरीबन दस बजे शहर कोतवाल शिवमोहन प्रसाद फ़ोर्स के साथ लोहाई रोड स्थित चेयरमैंन के घर पर पंहुचे|

उन्होंने विकास मंच के द्वारा लोहाई रोड पर अनशन के लिये बनाया गया मंच हटा दिया| और रिकसा व टेम्पो से सामान भरकर कोतवाली में भेज दिया| कोतवाल शिवमोहन प्रसाद ने बताया कि शहर में धारा 144 लागू है| बिना अनुमति के धरना करने की अनुमति नही दी जायेगी| राहुल जैन ने बताया कि पुलिस अपनी मनमानी कर रही है| अनशन की खबर मिलते ही नगर पालिका ईओ ने एक पत्र उनके घर भेजा है| जिसमे सड़क जनवरी माह में बनाये जाने की बात कही गयी है| यदि जनवरी में सड़क निर्माण नही किया गया तो अनशन दोबारा किया जायेगा|