आग से दो झोपडी जलकर खाक

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

jhopadiफर्रुखाबाद:पांचाल घाट चौकी क्षेत्र के गांव भगुआ नगला के मोहल्ला नई बस्ती में रात करीब 11.30 बजे अचानक लगी आग से दो झोपड़िया जलकर खाक हो गई| जिसमे हजारो का नुकसान हो गया | आग लगने के करीब दो घंटे बाद फायर सर्विस की गाड़ी मौके पर पहुंची| लेकिन तब तक लोगो ने आग को बुझा लिया |

रविवार की रात को निजाम और फरजाना की झोपड़ियो में आग लग गई| लेकिन दोनों लोग एक दूसरे पर आग लगाने का आरोप लगा रहे है| निजाम सिलाई करता है| उसके कपडे व घर का अन्य सामान जल गया| जिसमे बच्चो कि हजारो कि किताबे के साथ उसका करीब पचास हजार का नुकसान हो गया है| वही फरजाना ने बताया कि मेरे शौहर जयपुर में नौकरी करते है| उन्होंने दो दिन पहले ही दस हजार रुपए घर के खर्च के लिए भेजे थे| इन दोनों लोगो का विवाद पहले से चल रहा था|

फरजाना ने कहा कि हम प्रधान से लेकर अपने पिता को भी बताया था कि निजाम मेरी झोपडी में आग लगा देंगे| जो कि रात को लगा दी गई है| इन दोनों परिवारो की झोपड़िया दूसरे की जगह में रखी थी| जब घटना की जानकारी पुलिस चौकी पांचालघाट प्रभारी हरनाथ सिंह से की गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोट दर्ज की जाएगी |