प्रधानी की चाह में एक एक घर में लगा दिये तीन-तीन नल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

SADIKPURफर्रुखाबाद: जब किसी पर राजनीति का भूत चढ़ता है तो फिर उसे कुछ दिखाई नही देता| फिर चाहे कानून टूटे या फिर जमीन बिक जाये लेकिन सर नीचा नही होना चाहिए| कुछ यही हालत है ग्राम वाहिदपुर का जिसमे दो प्रधानी के दावेदारों के बीच की जंग का फायदा जनता को मिल रहा है| गाँव में हर घर में नल, हर घर में बिजली की व्यवस्था कराई जा रही है| जिससे मतदाताओ की चांदी है|

विकास खंड बढ़पुर के ग्राम वाहिदपुर में कुछ अलग ही नजारा है| जंहा दिन दहाड़े आचार संहिता का उलंघन किया जा रहा है| प्रशासन व् पुलिस मुंक दर्शक बनी हुई है| 900 की आवादी वाला गाँव वाहिदपुर में वर्तमान में दो प्रत्याशी सुनील कुमार व सत्यवीर में चुनावी जंग खूब पैसे के दम पर लड़ी जा रही है| गाँव के एक एक घर में हैण्डपाइप, हर मोड़ पर सोलर लाइट, हर घर की महिला को एक साड़ी, मिठाई व पति के लिये दारू का भी दबाकर इंतजाम किया जा रहा है|

आचार संहिता लगी हुई है इसके बाद भी प्रत्याशियों के द्वारा हैण्डपाइप लगाना आचार संहिता का खुला उलंघन है| प्रत्याशी अव तक लाखो रूपये खर्च कर चुके| जिससे कमजोर प्रत्याशी दावेदारी करने से हिचक रहा है|