प्रधान पति ने गोली मारकर घायल किया

CRIME POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम जिजौटा बुजुर्ग निवासी पवन चौहान पुत्र श्याम सुन्दर चौहान के ग्राम प्रधान के पति ने गोली मारकर घायल कर दिया| पुलिस ने घायल का सीएचसी में मेडिकल कराया है|

पवन चौहान ने सीएचसी में उपचार के दौरान बताया कि वह गाँव से निकल रहा था| प्रधान पति राजकुमार उर्फ़ लल्ला बाबू रास्ते में बिजली के खम्भे उतार रहे थे| पवन ने इसका विरोध किया जो प्रधान पति को यह अपमान लगा| जिस पर प्रधानपति ने विवाद शुरू कर दिया| देखते ही देखते विवाद बढ़ गया| आक्रोशित प्रधान पति राजकुमार ने पवन के गोलीमार दी| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस ने घायल का सीएचसी भेजकर मेडिकल कराया| जंहा से उसे रिफर कर दिया गया|

थानाध्यक्ष कंपिल वीरपाल सिंह तोमर ने बताया की जाँच की जा रही है| अभी तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|