सीधी बात: क्षेत्र के विकास के लिए ही मै राजनीति में आया

FARRUKHABAD NEWS Politics सामाजिक

prdip deepakफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव, व् कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव को आदर्श मानने वाले पार्टी में युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव वर्तमान में जिला पंचायत के चुनाव में जनता के बीच है| ग्राम नदौरा निवासी जिला पंचायत सदस्य पद हेतु मोह्म्द्बाद द्वितीय से युवा प्रत्याशी प्रदीप यादव चुनावी मैदान में दिनों दिन अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रहे है| उनसे सीधी बात में कुछ अंश जिसमे उन्होंने क्षेत्र के लोगो व् अपने विषय में क्या कहा पढ़े>>>>>>>>>>
1.आप की योग्यता क्या है ?
जबाब. मैंने बीएससी तक शिक्षा ली है| इसके साथ ही साथ कानून की पढाई भी कर रहा हूँ|
2.आप राजनीति में क्यों और कब से आये ?
जबाब जब मै कक्षा आठ में पढ़ता था तभी मेरे मन में राजनीति जाने की अभिलाषा पैदा हुई| उन्ही दिनों मैंने समाजवादी पार्टी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव को अपना आदर्श बनाया और उनके निर्देशन में राजनीति में कूद गया| राजनीति में जाने का मुख्य मकसद तो केबल मेरे क्षेत्र का विकास था| जो मै कराकर रहूँगा|
3.आप के क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है?
जबाब मेरे क्षेत्र में समस्या क्या नही है| सड़के टूटी पड़ी है| सड़को का बीते वर्ष 2007 में पैसा निकल गया और सडक आज तक नही बनी| बिजली की समस्या है| कई गाँवो में तो अभी भी बिजली के पोल लगे है लेकिन बिजली नही आती| शिक्षा भी पिछड़ी हुई है| यह सभी समस्या अभी वर्षो से मुंह खोले खड़ी है| बबना फीडर शुरू होने से क्षेत्र की जनता को बिजली संकट से निजात मिलेगी| मेरी बात चल रही है| जल्द ही बबना फीडर शुरू कराकर इस समस्या को हमेशा के लिये खत्म करा दूंगा|
4. जनता आप को ही वोट क्यों दे?
जबाब जनता सब जानती है की किसे मतदान करे| मेरा तो केबल यही कहना है कि पहले इस्तेमाल करे फिर विश्वास करे| मेरी लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने नजदीकीया है| क्षेत्र का विकास तो वह जीत के बाद ही करा पायेगे|
5.अभी तक क्षेत्र के विकास के लिये क्या किया ?
जबाब मैंने जब से राजनीति में कदम रखा तभी से क्षेत्र के विकास के लिये मेहनत कर रहा हूँ| कई सड़के व् कई गाँवो को बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करा चूका हूँ|
6. जनता नेताओ की बात पर अब विश्वास नही करती आरोप है की नेता चुनाव से पहले कोरे वादे करते है?
जबाबमै आप को बता दूँ की जनता अपनी जगह पर ठीक है| क्यों की जो भी जन प्रतिनिधि बनता है वह चार दिन तो क्षेत्र की जनता का ध्यान अपने बच्चो जैसे रखता है और मतदान होने के बाद जनता के कार्यो को तो जाने तो उसके सुख दुःख में भी शामिल नही होता| इस बजह से जनता में आक्रोश है| मेरा यदि कहना है की मै जिला पंचायत मोहम्दाबाद द्वितीय से केतली चुनाव चिन्ह के साथ मैंदान में हूँ| जनता केबल एक बात याद रखे पहले मुझे इस्तेमाल करे फिर विश्वास करे|