पूर्व एमएलसी नगर में लगवायेंगे आक्सीजन प्लांट

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कोरोना महामारी से जूझ रहे जनपद के लोगों को राहत देनें वाली खबर है| सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो आगामी एक महीनें में नगर के भीतर आक्सीजन प्लांट लग जायेगा| इसकी पहल पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल और उनकी पत्नी चेयरमैंन वत्सला अग्रवाल नें की है|
पूर्व एमएलसी नें अपनें आवास लोहाई रोड पर बताया कि कोरोना महामारी से वह आम जनता की मदद नही कर पा रहे थे| क्योंकि व्यक्ति को साँस (आक्सीजन कैसे उपलब्ध करायी जाए| जिसके लिए अब उन्होंने एक कम्पनी से बात कर ली है| जिसके द्वारा आगामी लगभग चार सप्ताह में 25 एनएमथ्री प्रति घंटा की क्षमता होगी| इसके साथ ही प्रतिदिन में प्लांट लगभग 70 से 80 सिलेंडर आक्सीजन बनायेगा| जिस सिलेंडर में 50 किलो आक्सीजन आती है|